फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छापामार कर तीन नमूने लिए, 23 किलो हल्दी जब्त

विज्ञापन
जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम।  
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान खलीलाबाद में छापामार कर धनिया, हल्दी और साबुत हल्दी पाउडर का नमूना संग्रहीत किया गया, जबकि 23 किलोग्राम साबुत हल्दी जब्त की गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि खलीलाबाद तहसील स्थित अनिल इंटरप्राइजेज की निर्माण इकाई से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामार कर धनिया पाउडर का एक नमूना संग्रहीत किया गया। इसके साथ ही उमंग एग्रो फूड दलेलगंज खलीलाबाद की निर्माण इकाई से एक सैंपल हल्दी पाउडर व एक सैंपल साबुत हल्दी का नमूना संग्रहीत किया गया व 23 किलोग्राम साबुत हल्दी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4600 रुपये हैं ।
खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा बताया गया कि उक्त खाद्य पदार्थ की आपूर्ति सोनीपत हरियाणा से होती है। संग्रहीत किए गए उपरोक्त तीनों सैंपल को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता व बृजेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें