फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन क्विंटल खराब पनीर पकड़ी गई, कराया नष्ट

Wed, 15 Oct 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तीन कुंतल दू​षित पनीर को नष्ट करते हुए मजदूर । स्रोत - खाद्य विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुखबिर की सूचना पर बस्ती से लाई जा रही दूषित मिलावटी पनीर की एक खेप पकड़ी गई। यह पनीर कुल तीन क्विंटल था। इस पनीर को नष्ट करवा दिया गया।
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार ने बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली कि दूषित मिलावटी पनीर की खेप लाई जा रही है। इस सूचना पर टीम के सचल दल ने वाहन को एचआरपीजी काॅलेज के पास दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो देखा गया कि उसमें मिलावटी पनीर रखा था। इस पनीर से बदबू आ रही थी। यह पनीर राधेश्याम यादव बिलारी रोड, बक्सर, बस्ती ने बनवाया था।
उसका पार्टनर रामगोपाल जो मौके पर आया उसने बताया कि उक्त पनीर उनकी फैक्टरी में बना है। यह रिफाइंड तेल और मिल्क पाउडर से तैयार किया गया है। इसका मौके पर एक सैंपल संग्रहित कर अभिरक्षा में लेकर नवीन मंडी के पीछे नियमानुसार गड्ढे में दबाकर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड सेकेंड सतीश कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल व सच्चिदानंद गुप्ता तथा पुलिस बल के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें