बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के नंबर पर बार-बार फोन करके परेशान करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सरफराज निवासी लोहरसन उसके मोबाइल पर बार-बार फोन करके परेशान करता है। आरोपी ने स्कूल पर आकर बात न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे पूरे परिवार के लोग परेशान हैं। संवाद