फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्युत चोरी करते पकड़े गये तीन लोग

Wed, 17 Jul 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। विद्युत प्रवर्तन दल प्रभारी के नेतृत्व में मंगलवार को उपकेंद्र हरिहरपुर के अन्तर्गत आने वाले आधा दर्जन गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। तीन उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास करके बिजली उपयोग करते हुए पाए गए। उनके खिलाफ विद्युत थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। टीम की इस कार्रवाई से अवैध तरीके से विद्युत उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विद्युत एमडी के निर्देश के बाद बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग काफी चौकन्ना हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में छापेमारी करके विद्युत चोरी की परंपरा खत्म करना चाहता है। इसी क्रम में मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर बिजली सप्लाई से जुड़े गांव भगता, कर्री, कोनी, किडिहिरिया आदि स्थानों पर विजलेंस टीम पहुंची। विद्युत प्रवर्तन दल प्रभारी विक्रांत सिंह के नेतृत्व में टीम डोर टू डोर पहुंचकर कनेक्शन की जांच की। इस दौरान भगता और कर्री में तीन लोग मीटर से बाईपास करके चोरी से बिजली उपयोग करते हुए मिले। विद्युत प्रवर्तन दल अधिकारी विक्रांत सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ विद्युत थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम की ओर से ग्रामीणों को जागरूक बनाया गया। पोल से दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी। इस दौरान कर्मचारी अजित कुमार जायसवाल, कुलदीप यादव, शेषनाथ चौधरी, नीतेश कुमार आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें