फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बुखार के मरीजों की मलेरिया और डेंगू की कराई जाएगी जांच

Wed, 17 Jul 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियां जैसे मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। हालांकि, जिले में अभी मलेरिया के केस ही आए है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। प्रत्येक बुखार पीड़ित की मलेरिया के साथ डेंगू की जांच कराई जाएगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू की है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन बुखार से पीड़ित 100 के करीब मरीज पहुंच रहे है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1200 से 1300 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इसमें 100 के करीब मरीज बुखार से पीड़ित होते है। इन मरीजों की जांच में डेंगू, मलेरिया की पुष्टि नहीं हो रही है, लेकिन प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं। जबकि, सीएचसी व पीएचसी पर पहुंचने वाले बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच की जा रही है। यहां पीड़ितों की मलेरिया की पुष्टि नहीं हो रही है। सीएमओ ने ऐसे सभी मरीजों की मलेरिया और डेंगू जांच के लिए कहा है। ताकि मरीजों का समय रहते उपचार हो जाए। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया के अनुसार बुखार के ज्यादातर मरीजों के प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत आ रही है। ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है। सीएचसी और पीएचसी पर आने वाले ऐसे मरीजों की मलेरिया और डेंगू जांच के लिए निर्देश दिया गया है, ताकि समय रहते इसके बारे में पता चल सके और इलाज हो सके। उन्होंने बताया कि अभी तक डेंगू का कोई भी मरीज जिले में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें