फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आए तीन यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का कोविड़ का सेंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
महाराष्ट्र से आए तीन यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन पर हुई एंटीजन जांच में मिले संक्रमित
- अब तक जिले में 3,455 मिल चुके हैं कोरोना के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर महाराष्ट्र से आए तीन यात्री एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम ने इन यात्रियों को होम आइसोलेट कर दिया है। सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इसके साथ ही दो अन्य लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब तक जिले में 3,455 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि सोमवार को जिले में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। एक पौली और एक सांथा क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर शिविर लगाकर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच की जा रही है। 87 यात्रियों की जांच हुई जिसमें तीन यात्री एंटीजन रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन यात्रियों को होम आइसोलेट करते हुए सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही 846 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3,455 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3,406 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पांच एक्टिव केस है जो होम आइसोलेट हैं। 678 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं वह लोग कोरोना की जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें