फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिहरपुर का पूर्व चेयरमैन पप्पू शाही भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर का पूर्व चेयरमैन पप्पू शाही भेजा गया जेल
विज्ञापन

- गेटमैन रघुवीर गुप्ता को आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नगर पंचायत हरिहरपुुर निवासी गेटमैन रघुवीर गुप्ता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पूर्व चेयरमैन पप्पू शाही को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे महुली क्षेत्र के नोक्ता के पास से पकड़ा।
उन्नाव जिले के तकिया रेलवे स्टेशन पर गेटमैन के पद पर कार्यरत रघुवीर ने शनिवार की रात खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने हरिहरपुर नगर पंचायत के पूर्व और वर्तमान चेयरमैन व कुछ अन्य लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था और इसी वजह से आत्महत्या की बात लिखी थी। रघुवीर के पिता राम बच्चन गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को पूर्व चेयरमैन रवींद्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही और वर्तमान चेयरमैन जितेंद्र कन्नौजिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। एसपी ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई थीं। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पप्पू शाही को मंगलवार को नोक्ता गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। उस वक्त वह अपनी गाड़ी से अंबेडकरनगर की ओर जा रहा था। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे बस्ती जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जब मैं दोषी नहीं तो क्यों भागू: पप्पू शाही
- पूर्व चेयरमैन पप्पू शाही ने कहा है कि रघुवीर के आत्महत्या में उसकी कोई भूमिका नहीं है। वह निर्दोष है। रघुवीर ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही उसने कहा कि जब वह दोषी नहीं है तो फरार क्यों हो। शाही ने कहा कि वह खुद ही पुलिस के पास पहुंचा था।
विज्ञापन

रघुवीर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पूर्व चेयरमैन पप्पू शाही को जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी वर्तमान चेयरमैन जितेंद्र कन्नौजिया की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
- डॉक्टर कौस्तुभ, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें