फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, तीन घायल

Thu, 28 May 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के विधियानी कॉलोनी में पैतृक जमीन के बंटवारे के विवाद में एक ही परिवार के लोगों के बीच मारपीट हो गई। घटना में राहुल गुप्ता, उसका छोटा भाई आदित्य गुप्ता और मां शालिनी गुप्ता घायल हो गईं। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपियों पशुपतिनाथ गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता और रामनिवास गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


राहुल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता और भाइयों पशुपतिनाथ गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता और रामनिवास गुप्ता के बीच पहले से पैतृक जमीन के बंटवारे के विवाद चल रहा है। आरोप है कि बीते मंगलवार को दोपहर करीब 2:15 बजे विपक्षी एक राय होकर उनके घर में घुस आए और गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने राहुल गुप्ता, उनके छोटे भाई आदित्य गुप्ता और उनकी मां शालिनी गुप्ता के साथ मारपीट की।
राहुल गुप्ता ने बताया कि मारपीट के बाद वह मौके पर बेहोश हो गया। घायल मां और भाई को भी चोटें आई हैं। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में राहुल के प्रार्थनापत्र पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें