मेंहदावल। नगर के नौदरी स्थित स्पा सेंटर और उसके समीप मौजूद होटल पर मंगलवार देर रात मेंहदावल पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर बंद मिला, जबकि होटल के सभी कमरे खुले पाए गए। केवल एक कमरा बंद था। पुलिस ने होटल और स्पा सेंटर की गहन जांच की, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध या अवैध गतिविधि नहीं मिली।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक गतिविधि सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।