फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हेडमास्टर का वेतन रोका

Thu, 07 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को नाथनगर और पौली ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया था। जहां पर प्राथमिक विद्यालय मानपुर में सहायक अध्यापक ओम प्रकाश अनुपस्थित मिले। नामांकित 60 बच्चों के सापेक्ष 23 मौके पर मिले। एमडीएम नहीं बन रहा था। ड्रेस वितरण की गुणवत्ता अत्यंत खराब है। प्रधानाध्यापक अजय चौधरी और सहायक अध्यापक ओम प्रकाश से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय काली जगदीशपुर में 115 के सापेक्ष मौके पर मात्र 40 छात्र मिले। शैक्षिक स्तर न्यून था।
विज्ञापन

 एमडीएम में लाभान्वित छात्रों की संख्या अन्य दिनों में अधिक दिखाई गई है। एमडीएम में घोर अनियमितता को देेखते हुए हेडमास्टर जयंती प्रसाद का वेतन रोक दिया गया है। डीसी एमडीएम को मामले की जांच दी गई है। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय हरसाई में 86 के सापेक्ष 42 छात्र मिले। जबकि अन्य दिनों में एमडीएम में 75 और 74 की संख्या दर्शाई गई है। शैक्षिक माहौल न्यून स्तर का है।
एमडीएम में अनियमितता को देखते हुए प्रधानाध्यापक अरूण कुमार का वेतन रोक दिया गया है। इस मामले की जांच भी डीसी एमडीएम को दी गई है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहियाभार में मात्र 11 छात्र मौके पर मिले। पर्याप्त शिक्षक होने के बाद भी छात्र संख्या नहीं है।
विज्ञापन

छात्र नामांकन कम होने की वजह से प्रधानाध्यापक सियाराम का वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समय से विद्यालय और छात्र संख्या पर विशेष ध्यान दे। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें