फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि 18 अप्रैल 2015 को शहर के त्रिपाठी मार्केट में रेलवे क्रासिंग के निकट बदमाशों ने मुखलिसपुर रोड निवासी गिरीशचंद्र वर्मा उर्फ श्याम गांधी वर्मा को गोली मार कर हत्या कर दी और उनके पास से 300 ग्राम सोना लूट लिया था।
विज्ञापन

इस मामले में फरार चल रहे मोतीनगर निवासी आरोपी मोहम्मद आकिब उर्फ रेहान को सरैया बाईपास के निकट से गिरफ्तार किया गया।
इस घटना से शहर के व्यापारियों में दहशत का माहौल कायम हो गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारी संगठन सड़क पर उतर गए थे और आंदोलन तक किया था।
आगे बताया कि इस मामले में पूर्व में आरोपी बनाए गए विशाल उपाध्याय, विष्णु वर्मा, दुर्गेश वर्मा, रिंकू गुप्ता, रघु वर्मा ,हिमांशु तिवारी और चंदन उपाध्याय जेल भेजे गए थे। जबकि आरोपी आकिब उर्फ रेहान की पुलिस तलाश कर रही थी,जिसे पकड़ कर जेल भेजा गया। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें