फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजी प्रैक्टिस करते तीन चिकित्सक और चार स्वास्थ्य कर्मी चिह्नित

Fri, 28 Feb 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर शासन ने रोक लगा दी है। इन चिकित्सकों पर एलआईयू नजर रख ही है। बृहस्पतिवार को सीएमओ ने विवेकानंद अस्पताल को सरकारी चिकित्सक के प्रैक्टिस करने पर नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

इधर वहां पर निजी प्रैक्टिस करने पर तीन चिकित्सक और चार स्वास्थ्य कर्मी चिह्नित हुए हैं। इनको नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है। एलआईयू अब अन्य निजी अस्पतालों पर नजर रखना शुरू कर दी है।
शासन का निर्देश है कि निजी चिकित्सालय, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथाॅलोजी, डायग्नोस्टिक सेंटर किसी भी सरकारी चिकित्सकों के द्वारा चिकित्सीय कार्य न लें। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सतर्कता समिति गठित है। जिसमे डीएम के अलावा एसपी, सीएमओ और एलआईयू भी शामिल है। जिसकी रिपोर्ट पर विवेकानंद हाॅस्पिटल को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी हुआ था। यहां पर सरकारी चिकित्सकों से सेवाएं ली जा रही थी जो उच्चाधिकारियों व उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना थी।
विज्ञापन

चिकित्सालय के प्रबंधक को नोटिस जारी करने हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधर एलआईयू ने विवेकानंद अस्पताल पर तीन सरकारी चिकित्सक और चार स्वास्थ्य कर्मियों के प्राइवेट प्रैक्टिस की रिपोर्ट समिति को दी है। जिसके बाद समिति अब इन चिकित्सकों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। नोटिस के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें