धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के टुम्पार गांव निवासी व श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज के अनुचर ने महुली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एक व्यक्ति के खिलाफ पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग और परिवार के जानमाल के सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
महुली थाना क्षेत्र के टुम्पार गांव निवासी अनुचर लल्लन सिंह ने महुली थाने में दिए तहरीर में बताया कि वह शनिवार को विद्यालय में परीक्षा से संबंधित अभिलेख को एकत्रित कर रहे थे। उसी दौरान दो लोग विद्यालय कार्यालय में लगभग 11 बजे सुबह घुस गए।
उनमें से एक व्यक्ति असलहा रखा था और वे दोनों उसकी वीडियो में बनाने लगे। जब इसका उसने विरोध किया तो एक व्यक्ति ने दौड़ाकर उनके कान पर कई बार जोरदार थप्पड़ मारा।
इससे कान का पर्दा फट गया है और सुनाई नहीं दे रहा है। शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र के साथ सीसीटीवी फुटेज भी महुली पुलिस को सौंप दिया है। संवाद