फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम के निरीक्षण में तीन बीएलओ अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण शनिवार को डीएम अनुज मलिक ने किया। इस दौरान तीन बीएलओ अनुपस्थित थे, जिन पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने गोइठहा, बेलवा मिश्र, झुडिया, धोबहा और गनवरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से पूछा कि नए नाम कितने जुड़े, कटे नामों के सापेक्ष कितने फॉर्म भरे गए। ज्यादातर जगह आकड़े देखे जो प्रगति उम्मीद से काफी पीछे थी। तीन जगह पर बीएलओ ही मौके से गायब मिले। सांथा के बूथ संख्या-120 के कक्ष संख्या-3 में पंचायत सहायक नहीं थे। टडवा के बूथ संख्या-292 पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती देवी नहीं पहुंची थीं। प्रधान की सक्रियता भी नदारद दिखी। औंरही के बूथ संख्या-293 पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता भी अनुपस्थित मिलीं।
डीएम ने कहा कि यह चुनाव का काम है, इसमें सुस्ती की कोई जगह नहीं है। सबको जिम्मेदारी और पारदर्शिता से जुटना होगा। दोबारा लापरवाही मिली तो विभागीय कार्रवाई तय है। इसके बाद एसडीएम सुधीर कुमार को अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ सीडीओ को पत्र लिखने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बीडीओ अमित सिंह, लेखपाल पुष्पेंद्र यादव समेत बीएलओ व कर्मी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें