संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा गांव में पुरानी रंजिश में एक महिला की घर में घुसकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने दो सगे देवरों पर लाठी-डंडे और लात-घूंसों से हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। पीड़िता ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और मेडिकल परीक्षण नहीं कराने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़िता माधुरी देवी के अनुसार, 24 नवंबर की शाम करीब तीन बजे वह घर पर थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उसके देवर देवनरायन उर्फ सोहन और शिवाजी उपाध्याय घर में घुस आए।