फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली का तार गिरने से तीन बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 21 Mar 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। क्षेत्र के जंगल कला गांव में बृहस्पतिवार को खेत में हाई वोल्टेज तार टूट कर गिरने से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन

जंगल कला गांव के सीवान में खेत से होकर बिजली का तार गया है। बृहस्पतिवार को अचानक हाई वोल्टेज तार टूटकर गिर गया, जिससे रामकिशोर साहनी, बताशी, चुन्नी लाल के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। रामकिशोर ने बताया कि कुल एक एकड़ खेत जल गया है। मौके पर ग्रामीणों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश कुमार ने बताया कि दो लोगों का चार-चार कुंतल और एक का तीन कुंतल उपज का नुकसान हुआ है। डीएम ने आकलन के आधार पर दो लोगों को 10-10 हजार और एक को 7500 रुपये क्षतिपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें