फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय प्रबंध समिति के गठन व उसके कार्य बताए

Fri, 21 Mar 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्यालय प्रबंध समिति का ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी खलीलाबाद पर हुआ। कुल 36 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। शिक्षकों को जनपहल पुस्तिका वितरित की गई। प्रशिक्षक अख्तर आलम ने विद्यालय प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया एवं उनके कार्य दायित्यों के विषय में विस्तार से प्रशिक्षार्थियों को बताया। यहां से प्रशिक्षण लिए 36 प्रशिक्षक अपने-अपने विकास खंडों के विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिवों को प्रशिक्षित करेंगे। इस अवसर पर नवीन त्रिपाठी, विवेक कुमार पांडेय, कन्हैयालाल, राजेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र पाल, पंकज चौधरी, जुबेर अहमद, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें