फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नशा तस्करी गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। धनघटा और महुली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र की ओर से घोषित 50 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी समेत तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 23 किलो 810 ग्राम गांजा, एक बिना नंबर की बोलेरो, एक तमंचा, दो कारतूस, दो मोबाइल फोन और 800 रुपये नकद बरामद किए हैं।
एसपी संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइंस में इस बारे में जानकारी देते हुए संयुक्त कार्रवाई करने वाली धनघटा और महुली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी भुट्टू अली निवासी अहिरौली दुबौली, टोला तकिया, थाना गोपालपुर, गोपालगंज (बिहार) धनघटा और महुली थाने में दर्ज चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में 12 रिपोर्ट दर्ज है।
एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिना नंबर की एक पिकअप में सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति अशरफपुर बाजार क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखकर चालक बैरियर तोड़ते हुए सिरसी की ओर भाग निकला।
सूचना पर महुली पुलिस ने भी घेराबंदी कर दी। दोनों ओर से घिरने पर आरोपी भागने लगे, लेकिन उनकी पिकअप एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। हादसे में चालक के पैर में चोट आने पर उसे सीएचसी हैंसर बाजार भेजा गया।
तलाशी के दौरान शाह गुलाम जिलानी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर धनघटा थाने में बीएनएस, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मुख्य आरोपी भुट्टू अली का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड ः एसपी ने बताया कि गिरफ्तार 50 हजार के इनामी आरोपी भुट्टू अली के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और बीएनएस की गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं।
देवरिया में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, हत्या के प्रयास तथा गैंगस्टर एक्ट के दो मुकदमे पंजीकृत पाए गए। वहीं कुशीनगर में भी गोवध निवारण अधिनियम, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, जालसाजी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और उद्घोषणा का उल्लंघन सहित छह रिपोर्ट पंजीकृत हैं। साथ ही गोरखपुर जनपद में चोरी से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज है। जनपद में महुली और धनघटा थाने में वर्ष 2025 में दर्ज चोरी के दो मामलों में वांछित था।
विज्ञापन

धनघटा की प्राथमिकी में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नूर मोहम्मद शाह के खिलाफ भी दो प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों मामले गोरखपुर जिले के बेलीपार थाने में दर्ज हैं, जिनमें गोवध निवारण अधिनियम, धोखाधड़ी, जाली नोट संबंधी धाराएं तथा उद्घोषणा के उल्लंघन का मामला शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें