फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में लगी आग, तीन मवेशी की मौत, महुली थाना क्षेत्र के कडसरा गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला में लगी आग, तीन मवेशी की मौत, महुली थाना क्षेत्र के कडसरा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कड़सरा में सोमवार की देर रात सुलग रहे अलाव से गोशाला में आग लग गई। जिसके कारण उसमें बांधी गई दो भैस व एक भैस का बच्चा गंभीर रूप से झुलसकर मर गए। इस दौरान दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। सूचना पर पशु चिकित्सक व हलका लेखपाल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

कड़सरा निवासी मेवालाल व कलेवा मौर्य पुत्रगण सूर्यनाथ के घर के बगल में संयुक्त रूप से गोशाला बनाकर दो भैंस पाले थे। एक सप्ताह पूर्व एक भैंस बच्चा दी थी। सोमवार की देर शाम को पशुओं को चारा देने के बाद मच्छरों से पशुओं को बचाने के लिए अलाव सुलगा कर सोने चले गए। देर रात को मवेशियों के तेज आवाज के साथ धुआं का गुबार देख ग्रामीण गोशाला की तरफ दौड़ पड़े। तब तक आग भड़क चुकी थी। जिसकी वजह से तीन मवेशियों की मौत हो गई। बचाव के दौरान पशुपालक मेवालाल तथा किशन मौर्य भी झुलस गए। जिसका इलाज निकट के अस्पताल में चल रहा है। पशु चिकित्सक के अलावा हल्का लेखपाल शैलेश सिंह मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर से मिलने वाली सहायता की मदद के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें