फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी के तीन आरोपित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी के तीन आरोपित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों से चोरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इन आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के सामान को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने खलीलाबाद बीडीओ के सरकारी आवास, परिवार न्यायालय समेत तीन जगह चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकारा है।
कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि सूचना के आधार पर शनिवार को डीघा बाईपास से चोरी की घटना में शामिल राजा उर्फ पीटर निवासी पुरानी तहसील खलीलाबाद और गुड्डू निवासी पुराना अस्पताल खलीलाबाद को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपितों की निशानदेही पर उनके घरों से टेलीविजन, रसोई गैस सिलिंडर, गीजर को बरामद किया गया। ये सब चुराए गए थे। इन दोनों के बताने के आधार पर दिलीप राय निवासी बालूशासन, कोतवाली को पकड़ा गया।
विज्ञापन

उसके घर से कंप्यूटर, उपकरण बरामद किए गए। इन्हें भी चुराया गया था। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने 15 मार्च को पुरानी तहसील के परिसर में स्थित बीडीओ खलीलाबाद के सरकारी आवास में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इनके यहां से टेलीविजन, सिलिंडर, गीजर चुराया था। आरोपितों ने बताया कि नशे की हालत में तीनों बीडीओ के घर बिजली की वायरिंग को नष्ट कर दिया था और कपड़े को इकट्ठा कर जला दिए थे।
विज्ञापन

आरोपितों ने 25 मार्च की रात परिवार न्यायालय में चोरी की बात स्वीकारी। यहां से कंप्यूटर व अन्य सामान चुराए थे। चोरी हुआ कंप्यूटर सेट दिलीप राय के घर से बरामद किया गया। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने 20 फरवरी को सेमरा बाईपास स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की थी। दुकान से बीस हजार रुपये व डिवाइस चुराया था। डिवाइस को तोड़कर मगहर में आमी नदी में फेंक दिया था। चोरी के हिस्से में मिले 6500- 6500 रुपये को खर्च कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें