संतकबीरनगर। सड़क पर थूकने को लेकर हुए विवाद के बाद जानलेवा हमला करने के मामले में धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की चेन स्पॉकेट लगी लोहे की रॉड भी बरामद की है। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप, राज और सचिन निवासी मड़पौना, थाना धनघटा के रूप में हुई है। इन्हें बुधवार को मड़पौना गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, 30 मई 2026 को मड़पौना निवासी कमलचंद ने धनघटा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सड़क पर थूकने की बात को लेकर आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। संवाद