फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनी गांव के तीन घरों को चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकनी गांव के तीन घरों को चोरों ने खंगाला
विज्ञापन

मकानों के पीछे से छत से चढ़े चोर और फिर सीढ़ी के रास्ते घरों में हुए दाखिल
तीनों घरों से लाखों के जेवरात और कीमती सामान उठा ले गए
सीओ, एसओ के साथ फॉरेसिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर की जांच-पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के चिकनी गांव में रविवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर तीनों घरों के पीछे से पहले छत पर चढ़े फिर सीढ़ी के रास्ते अंदर प्रवेश किए। इसके बाद तीनों घरों से लाखों के जेवरात और कीमती सामान उठा ले गए। सूचना पर सोमवार को सीओ और एसओ के साथ ही फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से घटनास्थल पर जांच कर नमूने जुटाए। इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चिकनी गांव निवासी सृजन सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र श्याम लाल सिंह रविवार की देर शाम भोजन करके सामने स्थित दूसरे मकान में सोने चले गए। रात में चोर उनके घर के पीछे से छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के रास्ते कमरे में दाखिल हो गए। चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, नथिया, मांग टीका, झुमका, चेन, छह जोड़ा चांदी की पायल, पांच सोने की अंगूठी, टॉर्च समेत अन्य समान चुरा ले गए। उसके बाद चोर उनके पड़ोसी दुर्विजय सिंह पुत्र लल्लू के घर में घुस गए। कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखी दो सोने की चेन, दो अंगूठी, चांदी की पायल उठा ले गए। इसी तरह गांव में स्थित तीसरे मकान को चोरों ने निशाना बनाया। गांव के जीत बहादुर सिंह पुत्र राम सेवक सिंह के घर में चोर घुस गए। कमरों को खंगालने के बाद चोर एक बॉक्स को उठा ले गए। थोड़ी दूर स्थित खेत में सामान बंटवारा करने के बाद टूटा बॉक्स छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी तीनों पीड़ित परिजनों को सोमवार की सुबह हुई। कमरों में बिखरे समान देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तीनों घरों में चोरों ने घुसने का एक ही तरीका अख्तियार किया था। घटनास्थल पर चोरों के पैरों के निशान स्पष्ट हो रहे थे। एक साथ तीन घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीण दहशतजदा हैं। सूचना पर सीओ राम प्रकाश, एसओ रणविजय सिंह, मुखलिसपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र, काली जगदीशपुर चौकी प्रभारी रमजान अली पहुंच गए। मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने भी बारीकी से घटना की जांच कर नमूने जुटाए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें