फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर के छह पहिये खोल ले गए चोर

Mon, 15 Dec 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
भुजैनी में ट्रेलर के पीछे के खुले हुए चार पहिए और मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम । संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भुजैनी में दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर के छह पहिये चोरी हो गए। पांच दिन पूर्व हुई दुर्घटना के बाद से ही भुजैनी में सड़क के किनारे ट्रेलर खड़ा था। शनिवार की रात में चोर पहियों को रिम के साथ खोल ले गए।
विज्ञापन

गत 9 दिसंबर की रात में हाईवे पर लखनऊ की तरफ से आ रहा ट्रेलर एक डीसीएम से भिड़ गया था। हादसे में डीसीएम के चालक और खलासी की मौत हो गई थी। ट्रेलर का ड्राइवर बस्ती के कलवारी गांव का निवासी विकास पांडेय बुरी तरह से घायल हो गया था। उसका मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रेलर के मालिक कोतवाली खलीलाबाद के नगवा गांव के शिवेक कुमार उपाध्याय आए और ट्रेलर को ले जा रहे थे।
शिवेक ने बताया कि जब वह ट्रक को ले जा रहे थे तो स्थानीय पुलिस ने कहा कि यह ट्रक माल मुकदमाती है और इसको यहीं किनारे खड़ा करा दें। ट्रेलर मालिक ने कहा कि ट्रेलर को सुरक्षित रखने के लिए इसको कांटे चौकी के पास खड़ा करा दे रहे हैं। लेकिन, पुलिस ने यह बात नहीं मानी। ट्रक को वहीं खड़ा छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

शनिवार की रात में हाईवे के चोरों ने ट्रेलर के छह पहियों को रिम समेत खोल लिया। रविवार की सुबह जब वह ट्रक को देखने आए तो पहिए थे। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 को दी। उन्होंने कोतवाली खलीलाबाद में लिखित रूप से तहरीर दी है। खलीलाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। संशय की स्थिति बनी हुई है।

भुजैनी में ट्रेलर के पीछे के खुले हुए चार पहिए और मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम । संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें