फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मनाया जश्न

Mon, 15 Dec 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भााजपा जिला कार्यालय पर  खुशी मनाते हुए जिले
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर आज जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी इजहार किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के संबोधन को लोगों ने टीवी पर सुना और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर सुनकर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक दूसरे को बधाई देते हुए कहा कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना संगठन के लिए नई ऊर्जा और मजबूती का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में और भी मजबूत होकर उभरेगी। उनकी पिछड़े समाज में मजबूत पकड़ है, जो भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश कौशलेंद्र सिंह दीपू, हैप्पी राय, कपिल मुनि कन्नौजिया, अनिरुद्ध निषाद, अरुण सिंह, विजय बहादुर सिंह, अर्जुन चौधरी, गौरव निषाद, विवेकानंद वर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विनोद पांडेय, सुधांशु सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, किरन प्रजापति, उषा पांडेय, सत्य प्रकाश गुप्ता सिपाही, विकास गुप्ता, देवी प्रसाद पांडेय, अनिल पांडेय, सोहन लाल जायसवाल, रुद्रनाथ मिश्रा नगर महामंत्री कन्हैया वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें