फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, जेवर और 1.45 लाख नकदी उड़ा ले गए

Thu, 30 Jul 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिसफोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़री में बुधवार की रात चोर छत के रास्ते एक घर में घुस गए। आलमारी और बक्से को खंगालकर करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर तथा 1.45 लाख रुपये की नकदी उड़ा ले गए। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे। घटना की जानकारी सुबह हुई। परिजनों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बयारा के कोड़री निवासी अहमद रजा पुत्र मोहम्मद अफजल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में चोर छत के रास्ते घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से और आलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 1.45 लाख रुपये नकद उड़ा ले गए। सुबह परिवार के लोग जगे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी व बक्सा खुला देखकर उनके होश उड़ गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित के अनुसार चोरी गए जेवर उसकी बहन की शादी के लिए वर्षों से जुटाए जा रहे थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है। घटना की सूचना डायल-112 और मगहर चौकी पुलिस को दी गई।
चौकी प्रभारी विनोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने गांव के एक अन्य मकान में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के सदस्य के जाग जाने पर वे वहां से भाग निकले। दूसरे घर के लोगों ने संदिग्धों के हुलिए की जानकारी पुलिस को दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है और उन्होंने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें