फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वृद्धाश्रम की जमीन में भर दिया पानी, उखाड़कर ले गए सरिया

Sun, 07 Dec 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के केरमुआ गांव में वृद्धाश्रम की जमीन पर अज्ञात लोगों ने पानी भर दिया। यही नहीं, निर्माण में लगी सरिया को उखाड़ दिया गया। तहसीलदार खलीलाबाद आनंद कुमार ओझा की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील के तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम सभा केरमुआ में गाटा संख्या 105/0.270 हेक्टेयर अभिलेख खतौनी में वृद्धाश्रम के भवन के नाम पर दर्ज है। इस गाटा में वर्तमान समय में वृद्धाश्रम निर्माण संबंधी कार्य चल रहा है। 5 दिसंबर की रात में किसी व्यक्ति ने पानी भर दिया। इसके साथ ही पूर्व में राजस्व विभाग की ओर से लगाई गई लोहे की सरियों को भी उखाड़ दिया गया। उस व्यक्ति ने जनहित में कराए जा रहे सरकारी कार्य में व्यवधान डालने की कोशिश की है। कोतवाली पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर कर ली जाएगी। इसके बाद उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें