फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय की होगी गहन जांच समय पालन बेहद जरूरी

Sat, 25 Jan 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। बीएसए अमित कुमार सिंह के निर्देश पर जनवरी माह की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को बीआरसी सेमरियावां पर खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में ब्लॉक के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं सांविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीईओ आशीष कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि विद्यालय समय से खुले और बंद हों। समय की पाबंदी सभी के लिए अनिवार्य है। विद्यालय का भ्रमण कर गहन जांच होगी। उन्होंने कहाकि गणतंत्र दिवस भव्य तरीके से स्कूलों में मनाएं जाएं। सत्र परीक्षा में सभी बच्चे शामिल हों।
खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बच्चों की अपार आईडी विद्यालय स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिया। सामुदायिक सहभागिता, गुणवत्तायुक्त शिक्षा, निर्माण कार्य, प्री प्राइमरी, ईएमआईएस, वित्तीय उपभोग, मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली, मो. आजम, मो. शोएब अख्तर, अब्दुर्रहीम, विनोद यादव, अजीत सिंह, शैलेंद्र कुमार वरुण, राम निवास, सर्वेश प्रताप सिंह, मो इरफान खान, आफाक अहमद, सच्चिदानंद त्रिपाठी, हिमांशु पांडेय, खुर्शीद अहमद आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें