फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देश को मजबूत करने के लिए स्वदेशी अपनाने की जरूरत

Wed, 08 Oct 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। विधानसभा क्षेत्र धनघटा के भाजपा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहाकि देश को मजबूत बनाने के लिए हमें स्वदेशी अपनाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

धनघटा में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश में भय मुक्त वातावरण जो बना हुआ है। बहन बेटियां निडरता के साथ आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत रोजगार के लिए युवाओं को बगैर ब्याज का ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। विधायक ने कहा धनघटा क्षेत्र भी उद्योग की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मुखलिसपुर में जहां होजरी उद्योग से उत्पादित माल देश और विदेश भेजे जा रहे हैं वहीं पौली और काली जगदीशपुर में टी शर्ट आदि कपड़े बनाकर लोग स्वदेशी अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में उत्पादित समान की खरीदारी जब हम करेंगे तो हमारा देश मजबूत होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें