फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के मटौली गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय के कक्ष का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने कमरे में रखा अनाज व अन्य सामान उठा ले गए।
प्रधानाध्यापक रामगोपाल ने बताया कि शनिवार की सुबह जब वह विद्यालय खेले तो देखा कि एक कक्ष का ताला टूटा हुआ है। अंदर गए तो देखा की कमरे में रखा अनाज, टुल्लू पंप, बर्तन आदि गायब है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के सामने खड़ी बाइक चोरी
धनघटा। क्षेत्र के महुली कस्बा के दक्षिण चौराहा के निकट से दरवाजे के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
अंबेडकरनगर जिले के ग्राम बडागांव निवासी अब्दुल सलाम कुछ वर्षों से महुली में किराए का मकान में रहते हैं। वह बुधवार की रात बाइक को घर के सामने खड़ी करके कमरे में सोने चले गए। बृहस्पतिवार की भोर में देखा तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन किया पर बाइक का पता नहीं चल सका। उन्होंने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष केडी सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें