कंपोजिट विद्यालय अजांव में चोरी
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के अजांव गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर अनाज समेत अन्य सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
प्रधानाध्यापक संजय कुमार पाल ने बताया कि विद्यालय में शनिवार की रात कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा, अनाज, टुल्लू पंप, बर्तन, कुर्सी, पुस्तकालय की पुस्तकें, समस्त खेल सामग्री आदि को चोर उठा ले गए हैं। इसकी सूचना गांव के लोगों ने दी। वह मौके पर पहुंचे और देखा कि कमरे के दरवाजे में लगे ताले को कटर से काटा गया था। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस के साथ ही विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। संवाद