फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोला बाजार में दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 08 Nov 2025 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार स्थित फुटवियर की एक दुकान के काउंटर का ताला तोड़कर चोर 50 हजार रुपये नकद व डीवीआर उठा ले गए। सुबह के समय दुकान खोलने के बाद घटना की जानकारी दुकानदार को हुई। वादात की सूचना पुलिस को दी। चोरी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में शास्त्रीनगर सरदार कालोनी निवासी राजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनकी गोला बाजार में छाबड़ा शू हाउस के नाम से दुकान है। 7 नवंबर को दिन में 10 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के गल्ले का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखा हुआ लगभग 50 हजार रुपये और डीवीआर चोर उठा ले गए।
ऐसी अनहोनी घटना के बाद से ही वह सदमे में हैं। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें