फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Thu, 01 Jan 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कनैला में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर जांच-पड़ताल करती पुलिस -संवाद
विज्ञापन
धनघटा। बुधवार शाम को क्षेत्र के कनैला गांव निवासी 20 वर्षीय गुड्डू का शव रस्सी के फंदे में पेड़ से लटका देख गांव वालों ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कनैला गांव निवासी रामफल चौहान के 20 वर्षीय पुत्र गुड्डू चौहान की मानसिक हालात ठीक नहीं थी। रामफल का कहना है कि गुड्डू इधर-उधर घूमकर समय व्यतीत करता था। बुधवार की सुबह घर से निकला तो शाम तक घर नहीं लौटा। शाम करीब 4 बजे लोगों ने गांव से करीब 200 मीटर दूर आम के पेड़ से लटका शव देखा। सूचना मिलने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता रामफल का कहना था कि वह अक्सर शांत रहता था। सुबह निकला तो कुछ बताया नहीं। बेटे की मौत से रामफल गमगीन थे। गांव के लोग सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि गुड्डू की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें