फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

Fri, 16 May 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नन्दौर/मेंहदावल। बखिरा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में संदिग्ध हालात में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। चर्चा है कि मृत युवक नशे का आदी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी 39 वर्षीय नागेन्द्र पुत्र जेठू का शव बृहस्पतिवार की देर शाम कमरे में छत की कुंडी से लटकता देख कर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना बखिरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को छत की कुंडी से उतरवा कर कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि जब यह घटना हुई उस समय परिवार के लोग बाजार करने के लिए गये हुए थे। वह अपने घर में अकेला था।
मृतक के तीन बेटे हैं बड़ा बेटा 12 साल का छोटा बेटा 9 साल का जबकि सबसे छोटा बेटा 5 साल का है। मृतक की ससुराल गोरखपुर जनपद के खजूरगांवा में है। मृतक की पत्नी गुड़िया का रो-रो कर बुरा हाल है। चर्चा यह भी है कि मृतक नशे का आदी था और अक्सर नशा करके घर पर वाद विवाद करता था। फिलहाल बखिरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें