फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र के साथ किया पुरस्कृत

Wed, 17 Dec 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा के जगतगुरु शंकराचार्य इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा-2025 का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल की शेष प्रतियोगिताओं का आयोजन सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में पुरुष एवं महिला वर्ग के अंतर्गत कराया गया। विजेता खिलाड़ियों को विधायक अनिल त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल से शरीर एवं मन दोनों का विकास होता है। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, जिससे अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने 1976 में बिताए गए विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए जगद् गुरु शंकराचार्य के विद्यार्थियों को आगामी भविष्य की शुभकामनाएं दीं, साथ ही विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए भी योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा विधानसभा मेंहदावल के खिलाड़ी उत्कृष्ट बने, इसके लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि युवा कल्याण विभाग की ओर से पहली बार विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे अपना फीडबैक जरूर दें। विधानसभा स्तर पर विजेता खिलाड़ी जनपद स्तर, जोन स्तर एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रबंधक जगद्गुरु शंकराचार्य जय सिंह, प्रधानाचार्य राजेश सिंह, माध्यमिक शिक्षा संघ के मंत्री संजय द्विवेदी, डीएवी के प्रधानाचार्य कौशलेंद्र सिंह, दिनेश कुमार चौहान, बीईओ मुकेश गुप्ता, आराधना द्विवेदी, गोरख, कृष्णगोपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें