फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सियर कला और सेमरी में पछुआ हवा नेे भड़काई आग, तीन घंटे तक जली फसलें

Sun, 06 Apr 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा थानाक्षेत्र में खेतों में लगी आग को असहाय होकर देखते लोग
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को लगी आग में दो सौ बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तेज पछुआ हवा के झोंके में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लगभग तीन घंटे फसलें आग में जलती रहीं। ग्रामीणों व अग्निशमन दस्ता के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

सियर कला सिवान में अज्ञात कारणों से लगी आग ने डेढ़ सौ बीघे से अधिक फसलों को आगोश में ले लिया। फसलों में लगी आग को बुझाने के लिए सैकड़ो ग्रामीण सिवानों में निकल गए। इस बीच अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। हवा के वेग में आग पर नियंत्रण करना आसान नहीं था। लगभग तीन घंटे तक खेतों में खड़ी फसलें आग में जलती रही। आग में चालमती, अनिल उपाध्याय, जगदीश, पुर्णमासी, राजेश, संजय, कोकिला देवी, बेचन, विकास कुमार, किशन कुमार, कैलाशी देवी, हरिराम, रुद्रप्रताप, अमरनाथ, अर्जुन, रामहित, उमाशंकर, भगवान, बुधिराम, सूरज, पुरुषोत्तम, नन्दलाल आदि 55 किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
सेमरी व बरपरवा गांव के सिवान में अज्ञात कारणों से लगी आग में बरपरवा गांव निवासी मन्नू, प्रभुनाथ, निर्मल, राधेश्याम आदि एक दर्जन से अधिक किसानों की चालीस बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। इस संबंध में तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडेय ने बताया कि अग्निशमन दस्ते व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग से हुई क्षति के आकलन के लिएहल्का लेखपालों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें