फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Tue, 02 Sep 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। महुली कस्बे में मंगलवार की दोपहर में मूसलधार बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे। बरसात होने से उनकी धान की फसलों को संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन

महुली कस्बे में मंगलवार की दोपहर में काफी तेज बारिश हुई। तकरीबन एक घंटे से अधिक बारिश होने से किसानों के खेतों में पानी भर गया। तरयापार के किसान अमिताभ पांडेय ने कहा कि यह बारिश खेतों के लिए संजीवनी साबित हुई है। कारण यह है कि अब खेतों में पानी चलाने की नौबत आ रही थी। खेतों की मिट्टी शुष्क हो चुकी थी।
विज्ञापन

वहीं पंपिंग सेट से सिंचाई की लागत भी अधिक आती है। आसपास के क्षेत्र नाथनगर, अलीनगर, कुशहवा, सिक्टहां में भी बारिश हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें