संतकबीरनगर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने मंगलवार को जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों समेत चार अधीक्षकों काे इधर से उधर किया है। इसके साथ ही उन्हाेंने सभी अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई सीएचसी व पीएचसी में भार ग्रहण करने के आदेश दिया हैं।
सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नाैजिया ने बताया कि डाॅ. उमर हसमत अंसारी को सीएचसी सांथा से सीएचसी खलीलाबाद का अधीक्षक बनाया है। वहीं डाॅ. राजेश चौधरी को सीएचसी नाथनगर से सीएचसी सांथा, डाॅ. श्वेतांक सिंह को प्रभारी चिकित्साधिकारी बघौली पीएचसी से सीएचसी नाथनगर का अधीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही डाॅ. प्रशांत कुमार को प्रभारी चिकित्साधिकारी शनिचरा बाजार पीएचसी से हटाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली का प्रभारी चिकित्साधिकारी बनाया है। संवाद