संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उमरीकला गांव में मनबढ़ों ने एक व्यक्ति की नींव खोदने के लिए आई जेसीबी और उसके वाहन को तोड़ दिया तथा सरकारी चिह्नांकन भी उखाड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने नौ नामजद व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उमरीकला निवासी उमेश कुमार चौधरी ने अपनी तहरीर में बताया कि उसके जमीन का चिह्नांकन हुआ था। वह अपनी जमीन पर 19 जनवरी की दोपहर में नींव चलवाने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करवा रहा था। इसी दौरान उसी गांव के तैयब अली, अहमद, रीना, साजिदा, आमीना, करीमा, रिजवाना, तारिक व अफसर जहां अपने साथ 15-20 अज्ञात लोगों को लेकर आए तथा निर्माण कार्य रोक दिया। यही नहीं चिह्नांकन का पत्थर उखाड़कर फेंक दिया। जेसीबी मशीन ओर उनके वाहन को भी तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने नौ नामजद व 15-20 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।