फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यूपीएस पटखौली की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन की ओर से मेजर ध्यान चंद्र के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग बालक-बालिका हैंडबॉल व बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ विधायक गणेश चंद्र चौहान ने किया। जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें यूपीएस पटखौली विजेता रही, जबकि स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद विजेता रही, जबकि पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हरदी विकासखंड बघौली उप विजेता रही। बालिका वर्ग में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद विजेता, जबकि स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद उपविजेता रही।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अमन पटेल 100 मीटर में प्रथम, बालिका वर्ग में 100 मीटर में रोशनी, 600 मीटर में बालक नसरुल्ला प्रथम, बालिका वर्ग में 600 मीटर में रोशनी, 800 मीटर में बालक शिवांश, 800 मीटर बालिका काजल प्रथम रहीं। लंबी कूद में बालक शशि, बालिका प्रिया प्रथम रहीं। 400 मीटर में रितेश व आंचल गुप्ता बालिका में प्रथम रहीं। पुरस्कार वितरण विधायक गणेश चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुमन यादव, विमलेश ध्रुव, यादवेंद्र यादव, मनोज यादव, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, सृजन त्रिपाठी, स्मिता दुबे, प्रिंस मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें