संतकबीरनगर। जनपद के आदर्श कृषक इंटर कॉलेज सिहटीकर में जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर बालक वर्ग में जबकि आदर्श कृषक इंटर कॉलेज सिहटीकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रमवापुर सरकारी इंटर कॉलेज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सब जूनियर वर्ग में पीएमश्री जीआईसी इंटर काॅलेज हरदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल चैंपियन आदर्श कृषक इंटर कॉलेज सिहटीकर रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्या बिट्टन विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक मौलेंदु नारायण पांडेय, अमरजीत वर्मा, रमेश प्रसाद, आशुतोष शुक्ला, सुधाकर मिश्रा, सुनील कुमार पटेल, अनुराग वर्मा, भोलानाथ आदि उपस्थित रहे।