फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हर वर्ग की सुरक्षा का यूपी 112 टीम ने दिलाया भरोसा

Fri, 26 Dec 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में बृहस्पतिवार को निरीक्षक अमित कुमार शुक्ला मुख्यालय 112 लउनऊ व प्रभारी निरीक्षक डायल 112 राहुल सिंह यादव ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने कस्बा बखिरा, सांथा चौराहा और थाना दुधारा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक व एलईडी वैन पर प्रदर्शित जागरूकता संदेशों और प्रत्यक्ष संवाद कर हर वर्ग की सुरक्षा का यूपी 112 ने भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने कहा कि सुरक्षा को लेकर जागरूकता तभी असरदार होती है, जब जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचे और भरोसा मजबूत हो। “जन-जागरूकता की बात, जन-जन के साथ” थीम पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता, महिला सुरक्षा और बुजुर्गों के लिए उपलब्ध विशेष सेवाओं की जानकारी दी। कस्बा बखिरा, थाना बेलहरकला के सांथाा व थाना दुधारा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूपी-112 की टीम ने नुक्कड़ नाटक और संवाद सत्र के जरिए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को उदाहरण के माध्यम से बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने से पुलिस सहायता किस तरह मौके तक पहुंचती है। एलईडी वैन पर प्रदर्शित जागरूकता संदेशों ने कॉल रिस्पॉन्स सिस्टम और महिला सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं को सरल भाषा में समझाया गया।

अमित

अमित

अमित

अमित

अमित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें