फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देश के विकास को गति देने वाला है केंद्रीय बजट

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करती प्रभारी मंत्री-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट देश व प्रदेश के विकास को गति देने वाला है।
उन्होंने कहा कि 2026-27 का बजट कर्तव्य भवन से प्रस्तुत किया गया पहला बजट मोदी सरकार की उस स्पष्ट दृष्टि से प्रेरित है, जिसमें दुविधा के स्थान पर निर्णय, शब्दाडंबर के स्थान पर सुधार तथा लोकलुभावन के स्थान पर जन-कल्याण को प्रधानता दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता को ध्रुवतारा मानते हुए यह बजट संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय संयम और सतत लोक निवेश पर केंद्रित है तथा यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक शासकीय पहल का प्रत्यक्ष लाभ रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, परिवारों की क्रय-शक्ति और सार्वभौमिक सेवाओं के रूप में लोगों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह बजट तीन कर्तव्यों पर आधारित है जिसमें उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाकर तथा वैश्विक अस्थिरताओं के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत करके वृद्धि को तीव्र और सतत बनाना, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए उनकी क्षमता निर्माण करना है, ताकि भारत की समृद्धि-यात्रा में सशक्त सहभागी बने।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, एमएलसी प्रतिनिधि ई. सुधांशु सिंह, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, एडीएम वित्त व राजस्व जयप्रकाश व सीडीओ जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें