फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्रेन हैमरेज से हुई थी ट्रक चालक की मौत

Mon, 19 Jan 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर के पास ढाबे पर खड़े ट्रक में चालक का शव केबिन में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खून का थक्का जमने से मौत की बात बताई गई है। पुलिस के अनुसार, ब्रेन हैमरेज से मौत होने की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ब्रेन हैमरेज का कारण सिर में चोट लगना है।
विज्ञापन

मऊ जिले के ग्राम सहजदपुर थाना सराय लखनसी निवासी विश्वकेतु उर्फ सुधीर सिंह (40) पुत्र स्वर्गीय राम आसरे सिंह ट्रक चालक थे। वह कुछ वर्षों से खलीलाबाद के जंगलउन से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से हैंसर क्षेत्र में सरकारी अनाज पहुंचाने का काम करते थे। शनिवार को गोदाम से ट्रक लेकर अनाज पहुंचाने गए थे। ट्रक से अनाज खाली कर देर शाम मुखलिसपुर पुल के निकट सड़क किनारे ढाबे पर रुक गए।
ढाबा पर खाना खाकर वह ट्रक में सो गए। उनके गांव के अन्य ट्रक चालक अरविंद सिंह रविवार भोर में जगाने पहुंचे तो शरीर में कोई हरकत न देख एंबुलेंस से उनको सीएचसी नाथनगर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें