फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल में बसा तिरंगा, आज लहराएगा शान से

विज्ञापन
दिल में बसा तिरंगा, आज लहराएगा शान से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस पर सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद आदि आयोजित होगा। पुलिस लाइंस में परेड भी होगा। सुबह आठ बजे से 12 बजे तक मेंहदावल बाईपास से आजाद तिराहा और बैंक चौराहे तक यातायात व्यवस्था वनवे रहेगी।        
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड का रिहर्सल किया गया। एसपी आकाश तोमर ने तैयारियों को जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृति कार्यक्रमो का रिहर्सल किया। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइंस में होने वाले कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि डीएम भूपेंद्र एस चौधरी होंगे। डीएम परेड की सलामी लेंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह 7:30 बजे शहर के विभिन्न स्थानों से प्रार्थना एवं प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 8:30 बजे समस्त सरकारी भवनों पर झंडारोहण होगा। 9:15 बजे कलेक्ट्रेट में पौध रोपण कार्यक्रम होगा। 9: 30 बजे पुलिस लाइंस में पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों होगा। 10 बजे विद्यालयों, पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजा रोहण होगा। 10: 30 बजे सभी विद्यालयों में खेलकूद, वाद विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी। दो बजे शहर में सामूहिक मार्च पास्ट होगा। 3: 30  बजे से आजाद चौक पर सार्वजनिक सभा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें