संतकबीरनगर। जिले में खाद की किल्लत नहीं है। समितियों पर 36 सौ मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। एक हजार मीट्रिक टन खाद की रैक लग चुकी है जो दो से तीन दिनों में आ जाएगी। समितियों पर किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए बृहस्पतिवार को टीम ने निरीक्षण किया। सभी जगहों पर खाद्य उपलब्ध मिला। टीम ने किसानों से बातचीत भी की।
बता दें कि बखिरा क्षेत्र में एक साधन सहकारी समिति के सचिव के द्वारा 10 जुलाई को खाद ब्लैक की जा रही थी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने सचिव पर केस दर्ज कराया था। उसके बाद से विभाग सक्रिय हो गया। जुलाई माह में कुछ समितियों पर खाद की किल्लत थी। जिसके बाद शासन के निर्देश पर जिले में खाद की रैक आनी शुरू हो गई। विभाग का दावा है कि समितियों पर खाद पर्याप्त मात्रा में भेजी गई है।
बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी सर्वेश यादव ने बेलहर क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों की जांच की। जहां पर खाद्य की उपलब्धता मिली। उन्होंने बताया कि जिले में 36 सौ मीट्रिक टन खान उपलब्ध है। एक हजार मीट्रिक टन खाद की रैक दो दिनों में आ जाएगी। संवाद