सेमरियावां। ब्लॉक के दशावां बाजार में जूनियर वाॅलीबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अमरडोभा और दशांवा की टीम के बीच हुआ। इसमें अमरडोभा की टीम विजेता रही। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।
फ़ाइनल मुकाबला अमरडोभा व दशावां टीम के बीच खेला गया। पहले सेट में अमरडोभा ने 12 और दशावां टीम ने 15 प्वाइंट बनाया, दूसरे सेट में अमरडोभा ने 15 और दशावां टीम ने 10 प्वाइंट बनाया। तीसरे और निर्णायक सेट में अमरडोभा ने 16 और दशावां ने 15 प्वाइंट बनाया। तीसरा सेट का खेल काफी रोमांचक रहा। अमरडोभा ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की, जबकि दशावां की टीम उप विजेता रही। विजेता टीम को तीन हजार नगद, ट्राफी, मेडल और उप विजेता टीम को दो हज़ार नगद,ट्राफी, मेडल देकर सम्मानित किया गया। वालीबाल प्रतियोगिता का समापन मास्टर फिरोज़ अहमद, शारिक सिद्दीकी ने की देखरेख में हुआ। इस दौरान मास्टर फिरोज़ अहमद ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। शारिक सिद्दीकी ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है। बेहतर प्रदर्शन करते रहने से देश व प्रदेश स्तर मौका मिल सकता है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इरशाद सिद्दीकी, जीशान खान, अल्तमस सिद्दीकी, शारिक सिद्दीकी, उमर सिद्दीकी, शब्बीर खान, महफूजुर्रहमान आदि मौजूद रहे।