संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत लखनोहर में निर्माणाधीन नाला को रोकवा देने की शिकायत की जांच के लिए ब्लाॅक स्तरीय टीम मंगलवार को गांव पहुंची। ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। मौके की फोटोग्राफी की गई। टीम इसकी रिपोर्ट तैयार की। उसे बीडीओ को सौंपेगी।
ग्राम पंचायत लखनोहर में सड़क के किनारे नाला निर्माण की स्वीकृति ब्लॉक स्तर से मिलने के बाद ग्राम पंचायत द्वारा सड़क के किनारे भूमिगत नाला निर्माण के लिए खुदाई के बाद पाइप डालने का कार्य शुरू किया गया। गांव के एक व्यक्ति ने अपनी जमीन बताते हुए कार्य को रोकवा दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्राम प्रधान रमेश पासवान ने ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार को डीएम को पत्त्सौंपा। भूमिगत नाला निर्माण की बाधा दूर कराने की मांग की। डीएम ने खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार से टीम गठित कर जांच कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उसी क्रम में ब्लाॅक स्तरीय टीम ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की।