फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कलेक्ट्रेट कर्मी पर अनैतिक संबंध के लिए दबाव डालने का आरोप

Wed, 31 Dec 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की एक महिला को नौकरी का झांसा देकर कलक्ट्रेट में तैनात एक कर्मी अनैतिक संबंध के लिए दबाव बना रहा था। पीड़ित महिला ने मंगलवार को डीएम को मिलकर कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मी के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने उसे एसपी के पास भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का कहना है कि वह एक पार्लर चलाती है। उसकी मुलाकात आरोपी से हुई तो उसने कलक्ट्रेट में कंप्यूटर ऑपरेटर की जगह खाली होने की बात बताई। साथ ही उसने फार्म भरने की सलाह दी। उस पर विश्वास करके उसने अपना कागजात उसे सौंप दिया। कुछ महीने बाद उसने कहा कि काम हो गया है और उसके बदले में उसे 5 लाख रुपये देने होंगे। रुपये न देने पर उसके साथ रहना होगा। उसकी नियत में खोट लग रही थी। उसके फोन पर वह गंदे मैसेज, फोटो व अश्लील वीडियो भेजने लगा। साथ ही उसके साथ रात बिताने व संबंध रखने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़ित महिला ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपी कलक्ट्रेट कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने महिला को एसपी आफिस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें