बेलहर। सांथा के हनुमान मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक विकासानंद शास्त्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कथा से जगत का मंगल होता है। श्रीराम कथा से समाज में मर्यादा की स्थापना होती। मनुष्य को जीवन जीने की सबसे उत्तम शैली रामचरित्र से सीखना चाहिए। रामनाम की महिमा को गाते हुए उन्होंने बताया जो रामनाम का जाप करता है, उसके समस्त पापों का नाश हो जाता है ।
विज्ञापन
इस दौरान अवधेश कुमार मिश्र, पंडित दिवाकर मिश्र, वीरेंद्र कुमार पांडेय, रामचंद्र मद्धेशिया, संतोष कुमार अग्रहरि, सुरेश कुमार ,बबलू पासवान, मनीष कुमार शर्मा, श्यामू मिश्र, सुनील जयसवाल, मनोज विश्वकर्मा, उमेश शास्त्री, बलिराम बरनवाल आदि मौजूद रहे।