पैली खास गांव के पास पुलिया के बगल में हुआ गड्ढा-संवाद
संतकबीरनगर। विकास क्षेत्र सेमरियावां के पैली खास मार्ग पर बनी पुलिया जानलेवा हो गई है। पुलिया के पूर्वी छोर पर साइड वाल टूट जाने से खतरा बना हुआ है। लोगों ने इसकी मरम्मत की मांग की है। गांव के ब्रजेश त्रिपाठी, शैलेंद्र तिवारी, बृजलाल, राम अनुज तिवारी आदि ने बताया कि मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया बगल से क्षतिग्रस्त हो गई है। उसमें होल हो गया है। इससे वाहनों के फंसने का अंदेशा है। इससे कभी भी खतरा हो सकता है। इसकी मरम्मत बेहद जरूरी है। इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से इसकी मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद